A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को से प्रदेशस्तरीय होंगे कार्यक्रम

योग से निरोग अभ्यास के तहत जिले में प्रतिदिन आयोजित हो रही है विभिन्न गतिविधियां

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड      धार, 11 जून 2025/  कलेक्टर धार श्री प्रियंक मिश्रा एवं जिला आयुष आयुष अधिकारी डॉ रमेश चंद्र मुवेल के मार्गदर्शन में 11वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग  दिवस 21 जून 2025 “एक  पृथ्वी  एक स्वास्थ्य के लिए” थीम पर आधारित रहेगा। इस हेतु आयुष विभाग धार द्वारा आमजनों, योग साधक के लिये राजा भोज उद्यान इन्दौर नाका, लाल बाग, पुलिस लाइन में योगा क्लास का आयोजन  प्रातः काल 6 बजे से किया गया। इस बार मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन किए जाने के निर्देश जारी किये है। जिसमें धार जिले में पर्यटन स्थल मांडू के जहाज महल के सामने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन 21 जून को प्रातः 6 बजे से होगा।
जिसमें  आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार प्रार्थना, चालन क्रिया, पैर पर खड़े होकर, बैठकर, पेट के बल, पीठ के बल, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प, शांति पाठ करवाया जा रहा है। जिसमे योगा ट्रेनर, श्री जगदीश चंद्र शर्मा, श्री नेहा  बाजपाई, श्री राजकुमार चौहान चिकित्सक मार्गदर्शन के लिए आयुष चिकित्सक डॉ नरेंद्र नागर, डॉ अशोक मण्डलोई, डॉ सचिन, डॉ अनिल कनेल,  डॉ कैलाश चौहान, डॉ सरिता चौहान, डॉ भाग्य श्री नावड़े, डॉ राखी रघु, योग गुरु एवं योगा ट्रेनर आमजन को मार्गदर्शन दे रहे है।
नियमानुसार योग करें। सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद करना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर योग करना अधिक फायदेमंद होता है। योगासन से पहले हल्का वॉर्मअप करना जरूरी है, ताकि शरीर खुल जाए। योग की शुरुआत हमेशा ताड़ासन से ही करनी चाहिए। सुबह योगासन खाली पेट करना चाहिए। पहली बार योगासन करने वालों को शुरुआत में हल्के योग के आसन करने चाहिए। फिर जैसे-जैसे इनके अभ्यस्त हो जाएं, तो अपने स्तर को बढ़ाते जाएं। इस दौरान योग प्रशिक्षक की मदद लेना जरूरी है। अगर कोई शाम को योग कर रहे हैं, तो भोजन करने के करीब तीन-चार घंटे बाद ही करें। साथ ही योग करने के आधे घंटे बाद ही कुछ खाएं। योगासन करने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए, बल्कि कुछ देर इंतजार करना चाहिए। हमेशा आरामदायक कपड़े पहनकर ही योग करना चाहिए। जहां योग कर रहे हैं, वो जगह साफ और शांत होनी चाहिए।
योग करते समय नकारात्मक विचारों को अपने मन से निकालने का प्रयास करें। योग का सबसे जरूरी नियम यह है कि इसे धैर्य से करें और किसी भी आसन में अधिक जोर न लगाएं। अपनी क्षमता के अनुसार ही इसे करें। सभी योगासन सांस लेने और छोड़ने पर निर्भर करते हैं, जिसका पूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। संभव हो तो पहले इस बारे में सीख लें, उसके बाद ही स्वयं से करें। अगर कोई बीमार या गर्भवती है, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही योगासन करें। योग के दौरान ठंडा पानी न पिएं, क्योंकि योग करते समय शरीर गर्म होता है। ठंडे पानी की जगह सामान्य या हल्का गुनगुना पानी ही पिएं। योगाभ्यास हेतु आमजन कॉमन योगा प्रोटोकॉल  से संबंधित अन्य जानकारी के लिये जिला आयुर्वेद चिकित्सालय मगजपुरा, आयुष औषधालय, आयुष  हैल्थ एन्ड वैलन्स सेन्टर, आयुष ग्राम  में संपर्क  कर सकते है।
जिला आयुष अधिकारी ने बताया योग दिवस को डिजिटल प्लेटफार्म पर भी आमजन को जागरूक करने हेतु मय गवर्मेन्ट एप्लिकेशन पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है
https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर रजिस्ट्रेशन करें। आज के व्यस्त जीवन में ऑफिस में कार्य करने वाले व्यक्ति के लिए भी वाय ब्रेक योगा एप्लिकेशन बनाई गई है जिसे
https://play.google.com/store/apps/details?id=ybreak.ayush.gov.in  । जिला आयुष अधिकारी डॉ रमेश चंद मुवेल ने बताया कि 21 जून योग दिवस का आयोजन मांडव जहाज महल में प्रातः 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। नमस्ते योगा एप्स प्ले स्टोर https://play.google.com/store/apps/detailsid=yogatracker.np.com.yogatracker , आयुष मंत्रालय भारत सरकार के फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल,
योगा पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in/ पर से भी निःशुल्क योग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है ।

काउंटडाउन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 10 दिन शेष

योग से निरोग अभ्यास के तहत पादहस्तासन कराया गया

धार, 11 जून 2025/ कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां प्रतिदिन चलाई जा रही है। इस वर्ष की थीम है- एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग हैं। इसी कड़ी में आयुष विभाग द्वारा योग दिवस के संबंध में आम जनों को योग के प्रति जागरूकता लाने हेतु प्रतिदिन योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आयुष विभाग द्वारा जिले में बुधवार को योग से निरोग अभ्यास पर विभिन्न गतिवियिों के माध्यम से योग के प्रति जागरूक कर रहे है। जिसमें  पादहस्तासन कराया गया।

 आइए जानते हैं अर्ध पादहस्तासन क्या हैं-
पाद का अर्थ हे पैर और हस्त का अर्थ है हाथ, इस आसान के अभ्यास में हथेलियों को पैरों की तरफ़ नीचे ले जाया जाता है। इसके लाभ- रीढ़ की हड्डी और पिंडलियों की मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ता है, पेट की चर्बी कम होती है, ⁠पाचन क्रिया दुरुस्त रहती हे, कब्ज़ और एसिडिटी में राहत मिलती है, ⁠शरीर लचीला और मजबूत बनता है, ⁠रक्त संचार सुचारू रहता है।  ⁠सावधानी- डिस्क संबंधी विकार, हर्निया, अल्सर, मायोपिया, चक्कर, ग्लूकोमा के समय इस आसान का अभ्यास ना करे।

समेकित बाल संरक्षण योजना बच्चों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए एक सशक्त पहल

धार, 11 जून 2025/ समेकित बाल संरक्षण योजना  भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य देश में बच्चों के लिए एक संरक्षणकारी वातावरण तैयार करना है। यह योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
यह योजना बच्चों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए एक सशक्त पहल है और इसके मुख्य उद्देश्य हैं-विशेष रूप से कठिन परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों का समग्र कल्याण, जोखिम में जीन बिना रहे बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और पुर्नास सुनिश्चित करना, बच्चों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करना, बच्चों की सरुक्षा से जुड़ी सभी सेवाओं को बेहतर और मजबूत बनाना इत्यादि है।
योजना के तहत 18 वर्ष तक के ऐसे बच्चे जो कठिन परिस्थितियों में जीवन बिना रहे हैं, जिन्हे देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता है लाभार्थी होते है। योजना के तहत बाल गृहों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण, पुनर्वास की व्यवस्था जैसे कौशल प्रषिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के तहत, सरकार बच्चों को आश्रय, पुनर्वास, शिक्षा, प्रशिक्षण और पारिवारिक पुनर्वास प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है।

म.प्र.राज्य बैडमिंटन स्पोटर्स अकादमी भोपाल हेतु प्रतिभा चयन (टेलेन्ट सर्च) कार्यक्रम का आयोजन 17 जून को

धार, 11 जून 2025/ संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार खिलाड़ियों के प्रतिभा को तराशने के उद्देश्य से धार जिले के प्रतिभाओं का चयन ट्रायल म.प्र. राज्य बैडमिंटन स्पोटर्स, अकादमी भोपाल हेतु बैडमिंटन विधा में 17 जून 2025 को प्रातः 10 बजे से स्व. राजा देवीसिंह बैडमिंटन हॉल, किला मैदान धार मे प्रतिभा चयन कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।
उक्त प्रतिभा चयन ट्रायल (टेलेन्ट सर्च) के अंतर्गत जिनका प्रतिभा चयन स्थल पर ऊंचाई, वजन व उम्र के ब्योरे के साथ-साथ उनके सीखने की क्षमता के आधार पर उनका ट्रायल लिया जावेगा। इच्छुक प्रतिभागी उक्त स्थान पर प्रातः 10ः00 बजे से अपना रजिस्ट्रेशन कराये। इच्छुक खिलाड़ी https://myyouthmp.in/talentsearch  लिंक को क्लिक व दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करें। अधिक जानकारी हेतु जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, पुलिस कन्ट्रोल रूम परिसर जिला धार एवं ग्रामीण युवा समन्वयक श्री मनीष सोनी, मो. नं. 9926254664 एवं अनिरूध्द चावड़ा मो.नं.-9098450626 से संपर्क कर सकतें है।

Back to top button
error: Content is protected !!