बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में आज 25 जून आपातकाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने किया संबोधित
महाराजगंज 25 जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपात काल की 50 वीं बरसी पर जिला पंचायत के स्वर्गीय प्रदीप चौधरी स्मृति सभागार में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में 25 जून आपातकाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने संबोधन में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल ने न सिर्फ संविधान के मूल अधिकारों को कुचला, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी गहरा आघात पहुँचाया। मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह समझना अत्यंत आवश्यक है कि कैसे एक सरकार ने सत्ता के मोह में संपूर्ण देश को अंधकार में धकेल दिया। उस दौरान लाखों निर्दोष नागरिकों को बिना किसी कारण जेल में डाल दिया गया, समाचार पत्रों की स्वतंत्रता छीन ली गई, न्यायपालिका को दबाया गया और जनता की आवाज़ को पूरी तरह से कुचल दिया गया। उन्होंने बताया कि कैसे जनसंघ, आरएसएस और अन्य राष्ट्रवादी संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं ने उस समय लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेताओं ने देश को एकजुट करने और लोकतंत्र की पुनः स्थापना के लिए जन आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि वह आंदोलन देश को आपातकाल की तानाशाही से निकाल कर एक बार फिर लोकतंत्र की राह पर लाने में सफल हुआ। विजय लक्ष्मी गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज देश में न केवल लोकतंत्र मजबूत हुआ है, बल्कि संवैधानिक संस्थाएं भी और अधिक पारदर्शी और जनोपयोगी बन रही हैं। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आपातकाल की यह स्मृति हमें यह सिखाती है कि लोकतंत्र कोई दीवार पर टंगी तस्वीर नहीं है, जिसे बस देखा जाए, बल्कि यह एक जीवंत प्रणाली है, जिसे जागरूकता, संघर्ष और सतर्कता से जीवित रखा जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि लोकतंत्र की रक्षा करना केवल राजनेताओं का नहीं, अपितु प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि फिर कभी देश में आपातकाल जैसी स्थिति न उत्पन्न हो। उन्होंने अंत में कहा कि यह दिन हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए अपने प्राणों की बाज़ी लगा दी। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लागू किया। कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए संविधान की धज्जियाँ उड़ा दी थीं और जनता के मौलिक अधिकार छीन लिए थे। लाखों लोगों को बिना कारण जेलों में बंद कर दिया गया, प्रेस की आज़ादी को कुचल दिया गया और न्यायपालिका पर भी दबाव डाला गया। 25 जून भारतीय राजनीति के इतिहास में काला अध्याय है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि आज का युवा वर्ग उस समय की पीड़ा को भले न जानता हो, लेकिन हमें उन्हें सच्चाई से अवगत कराना चाहिए, ताकि देश में दोबारा ऐसी तानाशाही प्रवृत्ति को पनपने न दिया जाए। उन्होंने आपातकाल का विरोध करने वाले सत्याग्रहियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान आज भी हमें लोकतंत्र की रक्षा की प्रेरणा देता है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की मर्यादाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह आवश्यक है कि देश की जनता जागरूक रहे और कभी भी किसी भी परिस्थिति में लोकतंत्र विरोधी ताकतों को सत्ता में न आने दे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठे लाल निगम, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता, अरुण शुक्ला, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता, राम हरख गुप्ता, चेयरमैन सतीश मधेशिया, डी सी एफ चेयरमैन अशोक तिवारी, उपभोक्ता फोरम चेयरमैन अंगद गुप्ता, अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी,कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, सह संयोजक जिला मंत्री बैजनाथ पटेल , जिला मंत्री गौतम तिवारी,जिला महामंत्री बबलू यादव ओम प्रकाश पटेल,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, डॉ शांति शरण मिश्रा, रामाज्ञा निषाद ने भी संबोधित किया और आज के दिन को काला अध्याय बताया और भर्त्सना की। इस अवसर मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता अशोक पटेल हेमंत गुप्ता,टाइगर तिवारी, अभिषेक पांडेय, गौतम चौधरी, विजय गौड़, शैलेश पांडेय, अल्प संख्यक मोर्चा जिला संयोजक इल्ताफ खान, बलराम दुबे, आशीष कसौधन, चोटे लाल गुप्ता, आकाश गुप्ता, शुभ्रा लक्ष्मी सिंह, फरीदा इरम ,अरविंद मौर्य, सूर्यनाथ शर्मा , जय हिंद चौधरी, अशोक निगम, महेंद्र निगम सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और लोक तंत्र रक्षक सेनानी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लोकतन्त्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया ।