A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तर प्रदेश पुलिस में सुधार और काम में बेहतरी और कुशल बनाने के मकसद से डीजीपी राजीव कृष्ण ने सुल्तानपुर, वाराणसी और अमेठी में चल रही रिक्रूट सिपाहियों की ट्रेनिंग का निरीक्षण किया.

IMG 20250625 WA0016

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज ।

लखनऊ- उत्तर प्रदेश पुलिस में सुधार और काम में बेहतरी और कुशल बनाने के मकसद से डीजीपी राजीव कृष्ण ने सुल्तानपुर, वाराणसी और अमेठी में चल रही रिक्रूट सिपाहियों की ट्रेनिंग का निरीक्षण किया. इसके पीछे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना कि हर सिपाही को गुणवत्तापूर्ण और व्यवहारिक ट्रेनिंग मिले, जिससे वे थानों पर पहुंचकर समाज के लिए सकारात्मक बदलाव ला सकें।

*समाज की जरूरतों के अनुसार हो ट्रेनिंग*

निरीक्षण के दौरान डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस ट्रेनिंग सिर्फ किताबों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज की जरूरतों के अनुसार व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ट्रेनिंग सिलेबस को फिर से रिवाइज करें और अपने अनुभव के आधार पर कंटेंट तैयार कर खुद क्लास लें।

डीजीपी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद क्लास लेकर एक उदाहरण पेश करें. बेहतरीन ट्रेनर्स की क्लासेस की वीडियो रिकॉर्डिंग कर अन्य ट्रेनिंग सेंटरों में भेजी जाए ताकि पूरे प्रदेश में एक समान उच्च स्तरीय ट्रेनिंग दी जा सके. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सिपाहियों के लिए नहीं, बल्कि अधिकारियों के लिए भी एक शानदार अवसर है पुलिस को एक नया, बेहतर रूप दें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!