
सहारनपुर से स्थानांतरित हुए SSP श्री रोहित सिंह सजवान, पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
सहारनपुर। जनपद में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और प्रभावशाली नेतृत्व के लिए चर्चित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री रोहित सिंह सजवान (IPS) का उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ स्थानांतरण होने पर आज पुलिस लाइन में एक भावभीन विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनपद के अधीनस्थ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर भावुक विदाई दी। पूरे समारोह के दौरान वातावरण आत्मीयता और सम्मान से भरा रहा। पुलिसकर्मियों ने उनके सहज नेतृत्व, स्पष्ट नीति और जनहित में किए गए कार्यों की जमकर सराहना की।
अपने विदाई संबोधन में श्री सजवान ने सहारनपुर में बिताए अपने कार्यकाल को यादगार बताते हुए जनपदवासियों, सहयोगियों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “सहारनपुर की जनता और पुलिस बल ने उन्हें हमेशा सहयोग और सम्मान दिया, जो जीवन भर याद रहेगा।”
उनके स्थानांतरण की खबर से कई पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक भावुक हो उठे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों में सफलता की कामना की।
जनपद सहारनपुर की पुलिस और जनता के बीच से एक कर्मठ और लोकप्रिय अफसर के रूप में श्री रोहित सिंह सजवान की विदाई हमेशा याद रखी जाएगी।
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
उत्तर प्रदेश महामंत्री – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद
📞 संपर्क: 8217554083