उत्तर प्रदेशसोनभद्र

Sonbhadra news:पीएचडी की उपाधि से सम्मानित हुए अमर सिंह, दुद्धी क्षेत्र का बढ़ाया मान

कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक की उपलब्धि से सोनभद्र के शिक्षा जगत में खुशी की लहर

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_

शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देने वाले राजकीय इंटर कॉलेज, दुद्धी के आंग्ल भाषा शिक्षक अमर सिंह को 17 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में पीएचडी (PhD) की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है, बल्कि पूरे दुद्धी क्षेत्र और जनपद सोनभद्र के लिए भी गर्व का विषय बन गई है।
अमर सिंह ने अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत मार्च 1999 में राजकीय इंटर कॉलेज, दुद्धी से की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, समयनिष्ठा और नियमितता की एक अद्वितीय मिसाल कायम की है। अपने सौम्य स्वभाव, मृदुभाषिता, अनुशासनप्रियता और व्यवहारिक सोच के कारण वे विद्यार्थियों और सहकर्मियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं।
गृह जनपद औरैया (पूर्व में इटावा) के निवासी अमर सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में न केवल अध्यापन कार्य को उत्कृष्ट बनाया, बल्कि नवीन विद्यालयों के सुचारु संचालन और शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी गहन समझ, अनुभव और नवाचार की सोच ने शिक्षा जगत को निरंतर नई दिशा दी है।
उनकी इस उपलब्धि से जनपद सोनभद्र के शिक्षा क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्षेत्रीय नागरिकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. अमर सिंह की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई राह दिखाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!