A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

झालावाड़ 23 अप्रैल। प्लेसमेंट संघर्ष समिति मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के द्वारा राजस्थान में न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि की मांग को लेकर एसआरजी चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के श्रमिकों की ओर से गत दिनांक 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया है । ज्ञापन में महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच वर्तमान मजदूरी दरों को अपर्याप्त बताते हुए तत्काल संशोधन की मांग की गई है।

ज्ञापन के अनुसार, अप्रैल 2026 के तुलनात्मक आंकड़ों में राजस्थान की मजदूरी दरें हरियाणा, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से काफी कम हैं। इससे श्रमिकों और संविदा कर्मियों के जीवन स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

मांग की गई है कि प्रदेश सरकार पड़ोसी राज्यों के अनुरूप मजदूरी दरों में वृद्धि करे, नए श्रम कानूनों को प्रभावी रूप से लागू करे तथा श्रमिक वर्ग को आर्थिक राहत प्रदान करे।

इस दौरान प्लेसमेंट संघर्ष समिति अध्यक्ष कैलाश मेहरा सहित भूपेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, शैलेंद्र जैन, दानिश परवेज, इमरान खान इत्यादि मौके पर मौजूद रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!