A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की कार्यक्षमता और अनुशासन का जायजा लिया

महराजगंज।

एसपी महराजगंज ने शुक्रवार परेड के बाद पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की कार्यक्षमता और अनुशासन का जायजा लिया गया। इस दौरान परेड मार्च एवं स्क्वाड ड्रिल का निरीक्षण भी किया गया।

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाई तथा नियमित रूप से परेड और व्यायाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंगलवार परेड, योगाभ्यास, शस्त्राभ्यास एवं ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल को फिट एवं तत्पर बनाए रखने पर जोर दिया।

इसके बाद पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डायल यूपी 112 वाहनों, आरक्षी बैरक, मेस, शौचालय, फील्ड यूनिट, रेडियो शाखा, 112 कंट्रोल रूम, डीसीआर कक्ष, महिला हॉस्टल एवं आरटीसी बैरक आदि का जायजा लिया गया।

निरीक्षण में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं मेस में गुणवत्तापूर्ण भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

Back to top button
error: Content is protected !!