


जावरा –विश्व योग दिवस शनिवार को जावरा में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग प्रशिक्षक उमेश शर्मा ने बच्चों को शंखनाद का अभ्यास करवाया।
काश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने सूर्य नमस्कार व अन्य आसन प्राणायाम किए।
योगाचार्य श्री उमेश जी शर्मा ने भैया-बहनों को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 से हुई, तब से प्रतिवर्ष 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाता है। आपने योग के महत्व और इससे होने वाले लाभ के बारे में भैया-बहनों को बताया। आपने भैया-बहनों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मैं इसी विद्यालय का छात्र रहा हूं और यहीं से मैंने शिक्षा के साथ संस्कार प्राप्त किए हैं। इन्हीं संस्कारों के कारण आज मैं योग गुरु के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ। हमें अपना आहार, विचार और व्यवहार हमेशा अच्छा रखना चाहिए। यही सबसे बड़ा योग है। योगाभ्यास के साथ आपने शंखनाद का महत्व व अभ्यास करवाया। आपने शंखनाद के बारे में बताते हुए तीन बार भैया-बहनों को शंखनाद के साथ ओम का उच्चारण करवाया।Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.


