A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खालसा हेल्पर्स ट्रस्ट की पंजाब बाढ़ मे अहम् भागीदारी l

प्रेस विज्ञप्ति

खालसा हेल्पर्स ट्रस्ट की पंजाब बाढ़ में अहम भागीदारी।
खालसा हेल्पर्स ट्रस्ट के अध्यक्ष रौनक सिंह सेठ की अगुवाई में गया (बिहार) से चार सदस्यों की एक विशेष टीम पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सेवा हेतु 22 सितंबर को अमृतसर के लिए रवाना हुई थी । इस टीम में शुभम श्रीवास्तव, उपेंद्र गॉड और आशुतोष कुमार शामिल रहे।
सेवा भावना से प्रेरित यह दल पंजाब के अमृतसर ज़िले पहुँचा और भारत पाकिस्तान बॉर्डर के समीप बसे प्रभावित गांव में राहत कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दिया। इस दौरान लुधियाना से जगविंदर सिंह गिल एवं अन्य स्थानीय साथी भी सेवा में जुड़े और बाढ़ प्रभावित परिवारों तक मदद पहुँचाने में सहयोग किया।
खालसा हेल्पर्स ट्रस्ट लगभग 200 पीड़ित परिवार को राहत सामग्री वितरण, भोजन सेवा और ज़रूरतमंदों को हर संभव सहायता पहुँचाने का कार्य किया । अध्यक्ष रौनक सिंह सेठ ने कहा कि –
“सेवा केवल दान नहीं, बल्कि मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। बाढ़ पीड़ितों के दुख में उनके साथ खड़ा होना ही असली सेवा है।”

ट्रस्ट ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग ऐसी सेवा कार्य में अपना सहयोग दे, ताकि बेहतर और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके ।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!