

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)।
भारतीय जनता पार्टी के कांठ मंडल कार्यालय पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजपाल सिंह प्रजापति के आकस्मिक निधन के बाद की गई श्रद्धांजलि सभा में उनकी आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भजापाइयों ने उनकी आत्म शांति के प्रार्थनाएं की। तत्पश्चात उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत सभी भाजपा कार्यकर्ता उनके परिवार को सांत्वना प्रदान करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। दुखी परिजनों से दुःख प्रकट किया।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश माहेश्वरी, पूर्व जिला महामंत्री राजन विश्नोई, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा देवराज सिंह जाटव, अम्बरीश शर्मा, बलवंत सिंह चौहान, नेपाल सिंह, मधु चौहान, रामचंद्र जाटव, चमन प्रजापति, रिजवान अल्वी, महेशचंद्र गुप्ता, निरूपम विश्नोई, साजिद इदरीसी, गौरव विश्नोई, विशाल विश्नोई, पवन भुईयार, प्रमोद विश्नोई, सत्यवान सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, प्रमोद चौहान आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ






