बरेली – शीशगढ़ न्यूज – प्रसाशन की सख्ती और कार्यवाही के बाद भी पेट्रोल पम्पों पर कोई नियम, क़ानून का पालन होता नहीं दिखाई देता। न तो इन्हें किसी के साथ होने वाली दुर्घटनाओं से कोई फर्क पड़ता है। और न ही प्रशासन का कोई डर । बिना हेलमेट पेट्रोल बिना रोक टोक के दिया जा रहा है। जाफरपुर शीशगढ़ रोड के पेट्रोल पंप की ये तस्वीर इसका जीता जागता उदाहरण है।





