
आनंदम आवास धारूहेड़ा में अंबेडकर जयंती मनाई और *इस उपलक्स पर ब्लड डोनेशन, हेल्प चेकअप (Eye, टीथ, ortho and फिजिशियन ) कैंप और निशुल्क दवाई का वितरण किया गया* ।
आनंदम मे अंबेडकर जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसके दौरान अतिथि गण धारूहेड़ा चेयरमैन कुंवरपाल जी, जिला पार्षद रणधीर जी, प्रधान मारुति सुजुकी राजेश जी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लालू जी मानेसर, प्रधान मारुति सुजुकी पवन जी कार प्लांट मानेसर, मारुति सुजुकी मुक्कू कार्यकारिणी सदस्य बजरंग जी, तरसेम जी और टोनी राम जी गुड़गांव प्लांट और पूर्व प्रधान मारुति सुजुकी मनोज यादव, पूर्व जनरल सेक्रेटरी संदीप जी मानेसर, विवेकानंद स्कूल के अध्यक्ष अजीत जी, कृधारा फाउन्डेशन और पवित्र ह्रदय एनजीओ के अध्यक्ष बृजेश कुर्मी जी, समाजसेवी विजय भूरथल जी, द्वारकाधीश समिति आरडब्ल्यूए प्रधान प्रदीप नंबरदार जी, धारूहेड़ा पुलिस प्रशासन S. I. आजाद सिंह एवं उनकी समस्त टीम, RWA अध्यक्ष कृष्ण यादव सेक्टर 4 एवं समस्त आनंदम वासी मोजूद रहे।
प्रोग्राम के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप किया जिसमे 67 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ एवं निशुल्क हेल्थ चेकअप के दौरान डॉक्टर चेतन मेहरा जिला हॉस्पिटल भिवाड़ी, डॉ. पूजा रानी, आई हॉस्पिटल सेंटर फॉर साइट, नरेंद्र सिंह यादव रेवाड़ी ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह यादव 32 बाईट से डॉ जितिन ठक्कर जी उपस्थित रहे एवं निशुल्क दवाई वितरण किया गया।
पधारे हुए सभी अतिथि गण ने बाबा साहब के उपलब्धियां के बारे में बताया, एवं विभिन्न प्रकार की बच्चों की गतिविधियां रखी गई जैसे सामूहिक नृत्य, बाबा साहब पर स्पीच और गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अतिथिगण से सम्मानित करवाया गया,
और भंडारे का आयोजन किया गया।



