
बीपीएससी प्रधान शिक्षक की परीक्षा मे कौशल ने पूरे गड़हनी का लहराया परचम

गडहनी। बिहार लोक सेवा आयोग विज्ञापन संख्या 25/2024 द्वारा शिक्षा विभाग बिहार के अंतर्गत प्रधान शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा का परीक्षाफल 01 नवम्बर को जारी कर दिया गया। आयोग द्वारा जारी परीक्षाफल में कुल 36947 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया।वहीं गडहनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय महथिनटोला में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत कौशल किशोर तिवारी ने आयोग द्वारा जारी परीक्षाफल में पूरे विहार में 2966वाँ रैंक हासिल कर पूरे गड़हनी प्रखण्ड़ का परचम लहराया।विदित हो कि प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशल किशोर तिवारी पूर्व में भी 2011 में टीईटी पेपर 1 एवं 2017 में टीईटी पेपर 2 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी एवं पिछले 10 वर्षों से नियोजित शिक्षक के रूप में कार्यरत है।इनकी इस शानदार सफलता पर पूरा विद्यालय परिवार अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।वहीं विद्यालय परिवार द्वारा बताया गया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक के तरारी विद्यानसमा उप निर्वाचन 2024 में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रतिनियुक्त होने के कारण सम्मान समारोह का आयोजन नहीं हो सका।जैसे ही वे विद्यालय में योगदान करेंगे विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान सभा का आयोजन किया जायेगा। शुभकामना संदेश देने वालों में विद्यालय की शिक्षिका रीता कुमारी, शिक्षक विरेन्द्र प्रसाद, मनोज तिवारी, शिक्षा सेवक अखिलेश्वर एवं अनवरी परवीन प्रमुख रूप से शामिल रहें।वहीं बीपीएससी प्रधान शिक्षक परीक्षा मे संदीप कुमार सिंह न्यु एम एस श्रीनगर 4612 वाँ रैंक, अभिनव भारद्वाज बराप 4907 वाँ रैंक, आशिष उपाध्याय 6768 वाँ रैंक, अरबिन्द कुमार मिश्र पडरिया 12286 वाँ रैंक, प्रमोद कुमार आजमनगर 22224 वाँ रैंक, श्रुति वर्मा मवि सहंगी 22420 वाँ रैंक, मनोरमा कुमारी धमनिया 36312 वाँ रैंक, रवि कुमार ध्यानीटोला 37183 वाँ रैंक, अनिल कुमार राम पहरपुर 43741 वाँ रैंक, राजेश कुमार बराप 46193 वाँ रैंक, सरोज कुमारी आजमनगर 47819 वाँ रैंक हासिल कर प्रखण्ड का नाम रौशन किया है।इन सबकी सफलता पर शिक्षक शिक्षिकाओं सहित प्रखण्ड वासियों मे हर्ष का माहौल कायम है।











