A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

मैथन में चोरी के 300 लीटर डीजल के साथ सरगना गिरफ्तार

ईसीएस के बरमूड़ी ओसीपी से चोरी कर बंगाल मै खपाते थे, मारुति भी जप्त

धनबाद

मैथन : निरसा एसडीपीओ

रजत मणिक बाखला के निर्देश पर मैथन पुलिस ने समेकित चेक पोस्ट के समीप एनएच 19 पर 300 लीटर चोरी के डीजल लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे लाल रंग के मारुति कार के साथ डीजल चोरी के मुख्य कर्ताधर्ता संतोष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसपर मुकदमा दर्ज कर जेल

भेज दिया गया है। सूत्र बताते है कि पिछले कई दिनों से मैथन ओपी क्षेत्र स्थित इसीलिए के बरमुडी ओसीपी में खड़े वाहनों से डीजल चोरी कर पश्चिम बंगाल में ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर निरसा एसडीपीओ के निर्देश पर मैथन पुलिस ने घात लगाकर डीजल चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि बताया जाता है। ज्ञात हो कि बरमुडी ओसीपी में डीजल चोरी की घटनाएं काफी पुरानी है किंतु शातिराना ढंग से डीजल चोर चोरी करके इसे पश्चिम बंगाल के लोगों को बेचते थे।

Back to top button
error: Content is protected !!