A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

पति ने पत्नी को पीटकर किया जख्मी

*पति ने पत्नी को पीट कर किया जख्मी*

बांदा। पति ने पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के साथ किसी तिमारदार के न होने पर जिला अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना भेज कर सुरक्षा के लिए होम गार्ड की मांग किया। शरह के खाईपार मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय प्रियंका शुक्रवार की रात घायल अवस्था में अपनी सात माह की दुध मुही बच्ची को लेकर इलाज करवाने आई आए थी। वह कुर्सी में बैठी थी अचानक बेहोस हो गई। उसे डॉक्टरो ने भर्ती कर लिया। उसके साथ कोई तीमारदार नही था। डॅाक्टरो ने पुलिस को भेजी गई सूचना में लिखा था कि महिला को उसके पति धर्मराज ने मारपीटा है। महिला के साथ कोई तिमारदार नही है। सुरक्षा की दृष्टि से होम गार्ड को तैनात किया जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!