A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

11वे योग दिवस पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सामूहिक योगाभ्यास, स्टाफ और छात्र उत्साहित

रिपोट:- देवेन्द्र सुथार
पाली / रोहट:- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रोहट में 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अधीक्षक चिमना राम पटेल, नेIMG 20250621 WA0054 भाषण देते हुई । योग के महत्व और इसके लाभों पर प्रकाश डाला गया। योग प्रशिक्षक देवेन्द्र सुथार ने सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया।
इस दौरान सभी स्टाफ सदस्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए और सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और युवाओं में योग के प्रति जागरूकता फैलाना था। अंत में, सभी ने “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम को अपनाने का संकल्प लिया और भविष्य में भी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया इस मौके पर व. अनुदेशक सरोज, व.सहायक रतन सिंह विशाल शर्मा, पूनम चंद, धर्मेन्द्र सुथार,कान्ता एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Devendra Suthar

Devendra Jangid ZEE INDIA NEWS 24*7" एक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो भारत से संबंधित ताज़ा समाचार और विश्लेषण प्रदान करता है। Helpline 9462600356
Back to top button
error: Content is protected !!