A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

उत्तरकाशी में बड़े जोश से मनाया गया अन्तराष्ट्रीय योग दिवस, DM, CMO, CMS समेत अन्य अधिकारियों ने किया योग अभ्यास

उत्तरकाशी, उत्तराखण्ड  (21/06/2025) 

आज उत्तरकाशी में  11वं अन्तराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया | DM प्रशांत कुमार आर्या ने मुख्य कार्यक्रम स्थल कीर्ति इंटर कॉलेज में आयोजित योग कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और नागरिकों को योग के महत्व के प्रति जागरूक भी किया |

इस अवसर पर DM. जिला उत्तरकाशी , जिला चिकित्सालय के C.M.O, C.M.S. BJP MLA, SP एवं अन्य आला अधिकारी योग अभ्यास करते नजर आये | डीएम के निर्देशों पर जिले के विभिन्न स्थानों पर 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को “योगा फॉर वन अर्थ , वन हेल्थ” आधारित थीम पर आयोजित किया गया | डीएम ने योग कार्यक्रमों के आयोजन पर सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी |  गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ-साथ पुरोला, चिन्यालीसौड में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |

“जो अपनाए योग, वही रहे निरोग “

WhatsApp Image 2025 06 21 at 11.08.46 AM 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!