?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारसरायकेलास्थानीय समाचार

सगमा :कटमदाग में ड्यूटी के दौरान एसआईएसएफ जवान की मौत: फिसल कर गिरे जवान राइफल की टिगर दबने सें घटना स्थल पर मौत

धुरकी थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय सगमा गांव निवासी सीआईएसएफ जवान मिथलेश प्रसाद यादव की मौत ड्यूटी के दौरान सर्विस रायफल से अचानक गोली चलने के कारण हो गई

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा सगमा धुरकी थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय सगमा गांव निवासी सीआईएसएफ जवान मिथलेश प्रसाद यादव की मौत ड्यूटी के दौरान सर्विस रायफल से अचानक गोली चलने के कारण हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।Screenshot 2025 0621 155144मिली जानकारी के अनुसार, मिथलेश यादव (पिताः भुट्टी प्रसाद यादव) की तैनाती हजारीबाग जिले के करकमदाग घाना क्षेत्र के बड़का गांव कौल साइडिंग में थी। वे वहां वाँच टावर पर ड्यूटी कर रहे थे। शुक्रवार की अहले सुबह लगभग चार बजे वे लघुशंका के लिए वॉच टावर से नीचे उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया। गिरने के क्रम में उनकी सर्विस रायफल दब गई और उससे अचानक गोली चल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।Screenshot 20250621 142555 Chrome

घटना की सूचना मिलते ही जवान के परिजन रोते बिलखते हजारीबाग के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, घटना स्थल पर हजारीचाग के वरीय पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

गांव में इस दुखद खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं शोक संवेदना प्रकट करने वालों की भीड़ मृतक के घर उमड़ रही है। कयास लगाया जा रहा है कि शव देर रात तक संगमा पहुंच सकScreenshot 2025 0621 155144ता है।

Back to top button
error: Content is protected !!