A2Z सभी खबर सभी जिले की

योग शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक शांति का अचूक अस्त्र है:-बालयोगी करन गुरू पार्थ

जौनपुर शाहगंज, योग एक ऐसी क्रिया है जो हमें आत्मिक शांति प्रदान कर हमारे तन, मन को एकाग्रचित्त कर उस परम पिता से जोड़ने का कार्य करता है। उक्त बातें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तहसील प्रांगण में उपस्थित योग साधकों को संबोधित करते हुए बालयोगी करन गुरू पार्थ ने कही। उन्होंने आगे बताया कि मैने उस समय लोगों को योग कराया था जिस समय लोग अपने खून से भी दूरी बना ली थी, मैने शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों की निशुल्क सेवा की थी।
नगर के अन्य स्थानों पर भी ग्यारहवें योग दिवस के अवसर पर गणमान्य लोगों ने योग करते हुए उसके महत्व को रेखांकित किया। होटल शाहगंज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में योग गुरू वीरू ने लोगों का आह्वान किया कि आप अपने लिए कम से कम एक घंटा जरूर निकाल कर योग कीजिये, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारे देश की बहुत प्राचीन देन है इसका हमें प्रतिदिन अभ्यास करना चाहिए, प्राइमरी पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और पतंजलि योगपीठ शाहगंज ईकाई के अध्यक्ष डाक्टर आर पी सिंह ने कहा कि योग वह क्रिया है जिसके लिए हमें कोई भी मूल्य नही देना पड़ता है। उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने उपस्थित साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने क्षेत्र के लोगों को योग करने के लिए प्रोत्साहित करिये जिससे उनका जीवन भी रोग मुक्त हो सकें। योग गुरु एवं पतंजलि योगपीठ शाहगंज ईकाई के कोषाध्यक्ष ओम् प्रकाश चौबे ने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने हमें यह अनमोल उपहार दिया है इसमें हमें कुछ भी खर्च करने की जरूरत नही है।
अन्य स्थानों पर भी योग का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बसंती देवी आई टी आई, तुलसी उद्यान, बुढंवा बाबा पोखरा, आर के इंस्टिट्यूट आदि जहाँ पर लोगों ने योग करते हुए अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!