A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाबा साहेब पर टिप्पणी को लेकर जताया रोष, राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराने पर विरोध-प्रदर्शन।

बाबा साहेब पर टिप्पणी को लेकर जताया रोष, राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराने पर विरोध-प्रदर्शन।

Pali News : पाली जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बाबा साहेब पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस सांसदों को संसद में प्रवेश से रोकने के लिए धक्का मुक्की करने व नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराने पर भी रोष जताया गया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान। जिला महासचिव रफीक चौहान ने बताया कि शहर ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हाजी मेहबूब टी, सेवादल प्रदेश महासचिव मोहन हटेला, महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, जोगाराम सोलंकी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी, मदनसिंह जागरवाल सहित अन्य ने विचार रख कर रोष जताया

Back to top button
error: Content is protected !!