A2Z सभी खबर सभी जिले की

उम्र में पांच साल छोटा अफेयर राज कुशवाह, पति राजा रघुवंशी बना शिकार

IMG 20250609 WA00091 IMG 20250609 WA0010

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

इंदौर / शिलांग

उम्र में पांच साल छोटा अफेयर राज कुशवाह, पति राजा रघुवंशी बना शिकार

सोनम रघुवंशी, एक पढ़ी-लिखी और व्यापार में सक्रिय महिला, जिनकी शादी 11 मई को राजा रघुवंशी से हुई थी।

सोनम का प्लाईवुड का बिजनेस है और उसके यहां काम करता था राज कुशवाह

राज, जो कंपनी में बिलिंग का काम करता था, से सोनम को लगाव हो गया। यह लगाव कब प्यार बना और कब खतरनाक जुनून, किसी को पता नहीं चला। लेकिन ये तय हो गया कि सोनम अब राजा के साथ नहीं, राज के साथ जिंदगी बिताना चाहती थी – और इसके लिए उसने जो रास्ता चुना, वो रोंगटे खड़े कर देता है।

ऐसे रची गई पूरी साजिश

शादी के बाद, हनीमून पर मेघालय जाना तय हुआ। लेकिन सोनम के मन में कुछ और ही चल रहा था। उसने राज के साथ मिलकर एक भयानक प्लान बना डाला।

राज ने अपने तीन दोस्तों – विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को इस मर्डर मिशन में शामिल किया। योजना ये थी कि ये तीनों पहले ही गुवाहाटी पहुंचेंगे, और वहां से बाइक लेकर सोनम और राजा का पीछा करेंगे। जब सोनम और राजा शिलांग पहुंचे, तो तीनों हमलावर भी वहां पहुंच चुके थे।

डबल डेकर वॉटरफॉल – जहां हुआ मर्डर

शिलांग का डबल डेकर वॉटरफॉल, जहां लोग खूबसूरती देखने जाते हैं, वहीं इस साजिश का अंजाम हुआ।सोनम ही राजा को वहां घुमाने के बहाने ले गई ।

जैसे ही मौका मिला, पीछे से उसके साथी पहुंच गए और राजा को मार डाला। हत्या के बाद, सभी ने अलग-अलग रास्तों से भागने की कोशिश की।

राजा की लाश वहीं पड़ी मिली और सोनम लापता बताई गई। शुरुआती जांच में ये हादसा लग रहा था, लेकिन जल्द ही पुलिस को शक हुआ और जब तहकीकात गहराई, तो सच सामने आने लगा।

कैसे फंसी सोनम ?

शुरुआत में सोनम भी लापता बताई जा रही थी, लेकिन असल में वो भाग चुकी थी। जांच के दौरान पुलिस को इंदौर के कुछ युवकों की गतिविधियों पर शक हुआ और दो को पकड़ा गया।

इनसे पूछताछ में राज और सोनम का नाम सामने आया। फिर पता चला कि सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में छिपी हुई है। पुलिस ने गाजीपुर पुलिस की मदद से एक ढाबे से उसे पकड़ लिया। वहां वो रोते हुए मिली, लेकिन पुलिस के सामने उसने सरेंडर कर दिया।

अभी भी बाकी है सस्पेंस

मेघालय पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन 1 आरोपी अभी भी फरार है। यानी ये मर्डर केस अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है । पुलिस अब उस पांचवें आरोपी की तलाश में जुटी है, जिससे और भी अहम सुराग मिल सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!