A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय व तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया  मिल्कीपुर व दिल्ली विधानसभा चुनाव की जीत का  जश्न फोड़े गए पटाखे।

महराजगंज उत्तर प्रदेश

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।

महराजगंज में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय व तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया  मिल्कीपुर व दिल्ली विधानसभा चुनाव की जीत का  जश्न फोड़े गए पटाखे।

महाराजगंज 8 फरवरी। नई दिल्ली के विधान सभा चुनाव में और अयोध्या के मिल्कीपुर में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर जिला अध्यक्ष संजय पांडेय और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और गगनभेदी नारे लगाए। पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ताओं का हुजूम नगर के सक्सेना तिराहे पर पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ योगी मोदी जिंदाबाद भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जश्न मनाया और जम कर पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि दिल्ली की जीत प्रधानमंत्री मोदी जी के गारंटी की जीत है। आपदा के झूठ को दिल्ली की सम्मानित जनता ने नकारा है, भाजपा और मोदी की नीतियों एवं कार्यों पर भरोसा करते हुए दिल्ली में कमल खिलाने का कार्य किया है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि दिल्ली की महान जनता ने और दिल्ली के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम ने दिल्ली के मतदाताओं के मन में भरोसा दिलाते हुए 27 वर्ष के सूखे की सफाई कर दी। मिल्कीपुर में भाजपा की प्रचंड जीत योगी जी की नीतियों की जीत है। मिल्कीपुर के लोगों को महसूस हुआ कि जिसके मुखिया सनातन पर प्रहार करते है उस दल के लोग आम जनमानस के साथ कैसा व्यवहार करेंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री गौतम तिवारी, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव,पूर्व नगर अध्यक्ष सानंदन पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, डॉ सूरज सिंह, बलराम दुबे, कमलेश जायसवाल, अवध किशोर, डॉ शांति शरण मिश्रा, डॉ आशीष मिश्रा, विष्णु मधेशिया, भीष्म तिवारी, वीरेंद्र लोहिया, प्रद्युम्न शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता संजीव शुक्ला, रमेश पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!