
प्रेस विज्ञप्ति
41वाँ माँ मथुरासिनी महोत्सव का भव्य आयोजन, शोभायात्रा और भव्य जागरण के साथ महाभंडारे की तैयारी पूरी
माहुरी वैश्य मंडल, गया द्वारा 41वाँ माँ मथुरासिनी महोत्सव तीन दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा,भव्य जागरण और विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समाज के लोगों में इस महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है।
महोत्सव की शुरुआत 22 मार्च को माँ मथुरासिनी देवी की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती से महोत्सव का शंखनाद होगी, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा स्थानीय माहुरी वैश्य मंडल,गोसाईबाग गुरुद्वारा रोड से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में हजारों की शंख्या श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे और कई कलाकारों द्वारा भक्तिमय झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी साथ समाज के बच्चे भी माता के स्वरूप में शोभायात्रा में शामिल रहेंगी। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई माँ मथुरासिनी मंदिर, जनकपुर, मानपुर में समाप्त होगी। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन संचालित रहेगा, जो अपराह्न 5 बजे तक चलेगा।
25 मार्च को स्थानीय माहुरी वैश्य मंडल,गया में माता का भव्य जागरण का आयोजन किया गया है, जिसमें भक्ति संगीत और देवी गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। स्थानीय एवं प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
30 मार्च दोपहर 2 बजे से स्थानीय माहुरी वैश्य मंडल,गया में महोत्सव कार्यक्रम का आखरी दिन महाभंडारे का आयोजन होगा जिसमें हजारों की शंख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे और इसी के साथ महोत्सव का समापन होगा।महोत्सव आयोजन की सारी व्यवस्था माहुरी वैश्य मंडल,गया एवं सहयोगी संस्था माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं महिला समिति के द्वारा ही हर वर्ष किया जाता है।
समाज से अपील
माहुरी वैश्य मंडल, गया ने माहुरी वैश्य समाज के सभी स्वजातीय परिवारों एवं सभी व्यवसाइयों से अनुरोध किया है की अपनी अपनी प्रतिष्ठानों को अनिवार्य रूप से बन्दकर शोभायात्रा में शामिल हों और शोभायात्रा को भव्यता के साथ सफल बनाएं।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मंडल के सभी पदाधिकारी,कार्यकारिणी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह महोत्सव समाज की एकता, समर्पण और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़