A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़

हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहनों पर जिला परिवहन विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने खुद मोर्चा संभाला और जांच अभियान चलाया गया...

कोरबा : नियमों के लागू होने के बाद भी हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहनों पर जिला परिवहन विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने खुद मोर्चा संभाला और जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ऐसे 13 वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट नहीं लगे थे। इन 13 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए चालकों से कुल 3 हजार 900 रुपए समझौता शुल्क वसूला गया।

जिला परिवहन विभाग की टीम वाहनों में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगाने पिछले कई महीने से जागरूकता के प्रयास में जुटी हुई है। मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अनिवार्य प्रक्रिया पूर्ण कर निश्चिंत हो जाएं। बावजूद इसके अनिवार्य प्रक्रिया को लेकर उदासीनता बरतने वालों की कमी नहीं। ऐसे कसावट लाजमी हो जाता है। निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित हो, यही उद्देश्य लेकर जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा के नेतृत्व में जागरूकता एवं समझाइश के बाद अब जांच और कार्यवाही पर भी फोकस करना शुरू कर दिया गया है। वाहनों में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहनों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

मंगलवार को हुई जांच एवं कार्यवाही में एचएसआरपी के साथ पीयूसी अपडेट नहीं पाए जाने पर भी वाहनों को पकड़ा गया। इस दौरान पीयूसी के तीन मामलों में ई-चालान कटा और कुल 2400 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!