A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण समारोह हुआ आयोजित

जिला संवाददाता

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की
300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण समारोह हुआ आयोजितScreenshot 2024 0418 160650 2 6

इगलास में नगर पंचायत कार्यालय में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मचारियों को नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा और भाजपा नेता अरुण फौजी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई को पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा, स्वच्छता में सहयोग करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। जयंती के मौके पर आसपास के गांवों में भी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!