A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सरायकेला-खरसावां को मिला नया उप विकास आयुक्त, सुश्री रीना हांसदा ने संभाला पदभार

सरायकेला-खरसावां:
जिले को आज नया उप विकास आयुक्त मिला। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री रीना हांसदा ने सोमवार को जिले के 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री आशीष कुमार अग्रवाल से औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद सुश्री हांसदा ने कहा कि वह जिले को सतत और समावेशी विकास की राह पर आगे ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करेंगी। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने की बात कही।

पदभार ग्रहण के पश्चात उन्होंने कार्यालय कर्मियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया और उन्हें ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक डॉ. अजय तिर्की समेत कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!