A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशरायबरेली

लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मलपुरा में युवक का गमछे के फंदे से लटकता मिला शव।

लालगंज -लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मलपुरा ग्राम के प्राथमिक विद्यालय परिसर में गमछे के फंदे से लटकता युवक का शव मिलने से गांव में अफरातफरी मच गई।विदित हो कि मलपुरा ग्राम का अंकित लोधी पुत्र राम नरेश लोधी उम्र लगभग 21वर्ष रविवार सुबह प्राथमिक विद्यालय परिसर में नीम के पेड़ से गमछे के फंदे से लटकता शव राहगीरों व ग्रामीणो ने देखा तो तत्काल सूचना अंकित के परिजनों को दिया। अंकित के पिता राम नरेश लालगंज मंडी समिति में लहसून की दुकान लगाते हैं। सूत्रों से विदित हुआ कि अंकित पढ़ाई-लिखाई में बहुत ही होनहार छात्र था।खबर पाकर मौके पर पहुंची लालगंज थाना पुलिस ने युवक का शव उतरावाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से अंकित के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।

Back to top button
error: Content is protected !!