
खलारी निर्मल चौक में मांडू विधायक तिवारी महतो का पुतला फूंका गया।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के फैमिली पर मांडू के विधायक तिवारी महतो द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करने के विरोध में खलारी प्रखंड एवं रांची जिला पदाधिकारी के द्वारा जोरदार रुप से पुतला दहन किया गया। खलारी प्रखंड के निर्मल महतो चौक पर भी पुतला दहन किया गया और तिवारी महतो मुर्दाबाद के नारे लगाए गए । इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रतिया गंझू, दीपक महतो, बीरबल महतो,राजेंद्र महतो, मुन्ना गंझु, प्रखंड पदाधिकारी तोहिद अंसारी, उमेश यादव, कृष्णा महतो,प्रमोद,जयवीर,कृष्णा,लालदेव,गोविंद इत्यादि काफी संख्या में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।