A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

छत का प्लास्टर गिरने पर डीईओ, डीपीसी, सहित छह को कारण बताओ नोटिस जारी

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। रहली विकासखंड की छिरारी के मदनपुर प्राथमिक शाला की छत का प्लास्टर गिरने पर दो छात्राओं को चोट आने पर कलेक्टर संदीप जी आर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा, बीआरसी आर डी अहिरवार, प्रभारी सहायक यंत्री पी.के.दास, उपयंत्री जनपद शिक्षा केन्द्र रहली राजेन्द्र वैद्य, प्रधानाध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला मदनपुरा श्रीमति रश्मि बनवारिया, को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने नोटिस में कहा की समस्त शासकीय/अशासकीय प्राथमिक /माध्यमिक शाला जो जीर्ण-शीण, क्षतिग्रस्त स्थिति में हो उनको तत्काल गिराने हेतु निर्देशित किया गया था लेकिन उक्त अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार कार्यवाही न किए जाने के कारण प्राथमिक शाला मदनपुरा विकासखंड रहली के भवन की सीलिंग का प्लास्टर गिर जाने के कारण 2 बच्चे घायल हो गये हैं। उपरोक्त कृत्य स्वैच्छाचारिता, गंभीर कदाचरण की श्रेणी के फलस्वरूप म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है। कलेक्टर ने निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरतने पर बताओं नोटिस जारी करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही भी प्रस्तावित की है। कारण बताओं नोटिस का प्रतिउत्तर 03 दिवस में कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया गया है, प्रतिउत्तर समाधानकारक नहीं होने अथवा समय सीमा में प्राप्त न होने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही करने के भी आदेश दिए हैं।
Screenshot 20250522 125024 8

Back to top button
error: Content is protected !!