A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गाजीपुर: बिजली विभाग की उपेक्षा से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के वेंडर और उपभोक्ता त्रस्त

गाजीपुर।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर गाजीपुर जिले में अधिकृत वेंडरों की एक अहम बैठक आर आर इंटरप्राइजेज, कचहरी रोड पर आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग की लापरवाही और उपेक्षा को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई।
IMG 20250625 WA0001
वेंडरों ने आरोप लगाया कि सोलर प्लांट लग जाने के बाद भी स्मार्ट मीटर की इंस्टॉलेशन और कंफिगरेशन में विभाग द्वारा महीनों की देरी की जा रही है। इंस्पेक्शन की कोई निश्चित समयसीमा नहीं है, और जब सब कुछ हो जाता है तब भी बिजली बिल सही नहीं आ रहा है। इसके चलते उपभोक्ता, वेंडर और आमजन सभी निराश हैं।

वेंडरों ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों से दुर्व्यवहार की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। जिलाधिकारी के निर्देश भी बेअसर साबित हो रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का बिल 6 से 8 महीने बीतने के बाद भी दुरुस्त नहीं हुआ है।

वेंडरों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे मजबूरी में व्यवसाय छोड़ने या आंदोलन की राह चुनने को बाध्य होंगे। निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजीपुर दौरे के बाद लिया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता संजीव गुप्त ने की जबकि संचालन कमलेश मौर्य ने किया। इस दौरान अजीत कुमार सिंह, सतीश मौर्या, उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सिंह, जितेंद्र यादव, कौस्तुभ सिंह और उत्कर्ष सिंह जैसे कई प्रमुख वेंडर मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!