उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर: सेवा में सुधार के लिए यात्रियों से फीडबैक लेगा रोडवेज

सिद्धार्थनगर। बसों की सेवाओं और बेहतर बनाने के लिए रोडवेज यात्रियों से फॉर्म भरवाया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर फीडबैक लेकर मुख्यालय स्तर पर शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाएगी।रोडवेज डिपो में वर्तमान समय में लगभग 52 बसें हैं। इसमें से कई बस लखनऊ व गोरखपुर रूट पर चलती हैं। इसमें कई बार यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। अब यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए गूगल व अन्य फॉर्म भरवाया जाएगा। इससे यात्रियों को होने वाली असुविधा की जानकारी तत्काल मिल पाएगी।

इससे बसों के संचालन की भी समीक्षा की जाएगी, जिसमें आय, किलोमीटर और यात्रियों की संख्या सभी परिक्षेत्र अपने यहां दर्ज करेंगे। बसों की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने के लिए कालम में स्थान होगा। समीक्षा में जिन परिक्षेत्रों में कमियां या शिकायतें पाई जाएं, वहां कमियों को निस्तारित भी किया जाएगा।

बसों में गड़बड़ी की शिकायतों पर निगम के अधिकारी गंभीरता से कार्य भी करेंगे। बसों में निरंतर यात्रियों से जानकारी ली जाएगी। जबकि स्थानीय लोगों से भी इसकी जानकारी ली जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!