A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरवार मे सुनी आमजनों की समस्याएं l

*ज़िला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ*

गया, 12 मई 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित दैनिक जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 40 आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
बोधगया निवासी नीतू गौतम ने आवेदन देते हुए बताया कि मोचारिम बोधगया हल्का में उनकी जमीन को भूमाफिया द्वारा जमीन कब्जा किया जा रहा है, डीएम ने अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त रूप से 7 दिनों में जांच करवाने को कहा है।
बेलागंज साकिर बिगहा के आवेदक पूनम देवी ने कहा कि सामूहिक सड़क दुर्घटना में उनके पति स्व० संतोष कुमार की मौत हो गयी थी, आपदा प्रबंधन विभाग का अनुदान राशि नही प्राप्त हुई है, डीएम ने अपर समाहर्ता आपदा को निर्देश दिए हैं कि उक्त मामले में तुरंत अग्रेतर कार्रवाई करे।
परैया के आवेदक कौशल कुमार ने बताया कि उनके जमीन का फर्जी तरीक़े से कुछ लोगो द्वारा कब्जा किया जा रहा है, डीएम ने भूमि सुधार उप समाहर्ता टिकारी को जांच करने का निर्देश दिए हैं।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!