A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

साइबर ठगी मामले में धनसर पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी गणेश कुमार महतो को किया गिरफ्तार

धनबाद। धनसर थाना पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त गणेश कुमार महतो (24 वर्ष), पिता साजन महतो, निवासी भेलाटांड़ बस्ती, थाना जोगता, जिला धनबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धनसर थाना कांड संख्या 106/26, दिनांक 7 जुलाई 2026 के तहत धारा 318(2), 336(2), 338, 351(2) BNS एवं 66(c), 66(D), 67 IT Act में प्राथमिकी दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!