
प्रेस विज्ञप्ति
टनकुप्पा में जीविका दीदियों ने आयोजित की वार्षिक आम सभा
टनकुप्पा, गया –19 अगस्त 2026
प्रखंड कार्यालय टनकुप्पा के सभागार में हिन्दुस्तान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष रेणु देवी ने की। उन्होंने वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत की और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति के अंतर्गत 44 ग्राम संगठन जुड़े हुए हैं, जिनसे नौ हजार से अधिक परिवार सीधे तौर पर जीविकोपार्जन गतिविधियों से लाभान्वित हो रहे हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी टनकुप्पा गौरी कुमारी ने जीविका दीदियों की सराहना करते हुए कहा कि “आपलोग अपनी शक्ति को पहचानें, आधी आबादी ही आप हैं। जो कार्य दूसरों से नहीं हो पाता, उसे आप सफलतापूर्वक करती हैं।” उन्होंने इस अवसर पर कविता सुनाकर दीदियों को प्रेरित किया। उन्हने कहा कि जीविका दीदियाँ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के सपनों को साकार कर रही हैं। बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी ऋण उपलब्धता में हर संभव सहयोग का वादा किया।
पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक शशि कुमार ने भी दीदियों के कार्यों की प्रशंसा की और वित्तीय सहयोग का आश्वासन दिया। प्रबंधक संचार दिनेश कुमार ने जीविकोपार्जन गतिविधियों को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण पदाधिकारी जय राम सिंह ने जीविका के गठन के उद्देश्य और सामुदायिक क्षमतावर्धन पर चर्चा की। प्रखंड परियोजना प्रबंधक राम विनय कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभों की जानकारी दी और दीदियों को पंचसूत्र का पालन करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जीविका दीदियों द्वारा स्वागत गान से हुई। इसके बाद दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए और वित्तीय वर्ष 2025-26 का वित्तीय ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि समिति ने वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य एवं पोषण, रोजगार, सामाजिक विकास, कृषि, पशुपालन और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अनेक महिलाओं को जीविकोपार्जन से जोड़ा है। अच्छा कार्य करने वाले सामुदायिक सेवा प्रदाताओं को सम्म्मनित किया गया।
सभा के दौरान कई दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए। एस.जे.वाई. एम.आर.पी. द्वारा कविता के माध्यम से शिक्षा का महत्व समझाया गया, वहीं दीदियों ने लोकगीतों के जरिए जीविका से जीवन में आए बदलाव को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष रेणु देवी, बोर्ड सदस्य, जिला कार्यालय से प्रबंधक संचार दिनेश कुमार, प्रशिक्षण पदाधिकारी जय राम सिंह एवं प्रखंड से प्रखंड परियोजना प्रबंधक राम विनय कुमार, सामुदायिक समन्वयक कमलेश कुमार, पिंकी कुमारी, मिन्ता कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक, जीविका कैडर और अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दीदियों ने भाग लिया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज




