A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

शारदा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेकर एसडीएम ने ग्रामीणों से जानी समस्याएं, सतर्क रहने के लिए कहा

पीलीभीत। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसके चलते अफसरों ने सतर्कता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने तहसील क्षेत्र के गांवों का दौरा कर स्थिति को परखा। नदी के जलस्तर को देखने के बाद ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याओं को सुना। साथ ही सतर्क रहने के लिए कहा।

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रमनगरा, गभिया सहराई, नलडेंगा, महाराजपुर, नौजल्हा समेत गांवों में शारदा नदी की बाढ़ का खतरा बना रहता है। हर साल बरसात के दौरान शारदा नदी इन गांवों की सीमा में नुकसान पहुंचती है। बुधवार को शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इससे कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र में नदी की धार तेज हो गई। ऐसे में शारदा नदी की स्थिति के साथ बाढ़ चौकियां की हकीकत परखने के लिए एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने तहसीलदार हबीब उर रहमान के साथ रमनगरा क्षेत्र का दौरा किया।

सिंचाई विभाग के अफसरों से जानकारी जुटाने के साथ ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!