A2Z सभी खबर सभी जिले की

बारिश के मौसम को देखते हुए भिंड कलेक्टर ने की बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी

बारिश के मौसम को देखते हुए भिंड कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारियो को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है. बाढ़ की सुचना के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है. जो 24घंटे काम करेगा. कंट्रोल रूम में 8-8घंटे के लिए अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. कलेक्टर श्रीवास्तव ने खाद एवं आपूर्ति विभाग अधिकारी और जिले के सभी एस डी एम को आवश्यक वस्तु भंडार करने के लिए कहा है. सी एम. एच. ओ. डॉ जे एस यादव को पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं का इंतजाम करने के लिए कहा गया है. बाढ़ के खतरे वाले गांव भी चिन्हित कर लिए गए है.InShot 20240808 0848051662

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!