
श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल व महामंत्री समीर वाल्मीकि के नेतृत्व में शनिवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने विधायक जयदीप बिहाणी पर कोतवाली पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे के विरोध में सफाई कार्य का बहिष्कार किया तथा सफाई व्यवस्था ठप्प कर आक्रोश व्यक्त किया। में स्थाई व अस्थाई महिला-पुरुष सफाई कर्मचारी नगर परिषद प्रांगण में एकत्रित हुए तथा विधायक जयदीप बिहाणी के समर्थन में सभा की। तत्पश्चात् रोष मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन से मुकदमे को वापिस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, महामंत्री समीर वाल्मीकि, दीपक चावरिया, आर्यन भारती, श्रवण सारसर, संजय चावरिया, विजय भाटिया, संजय सरवटा, विजय लखा, श्याम नरवाल सहित बड़ी संख्या में स्थाई व अस्थाई महिला-पुरुष सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।।