?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मवेशी चराने से रोका तो वनरक्षक को पीटा, पौधों को मवेशी पहुंचा रहा थे नुकसान

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। राहतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सीहोरा पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में मवेशी चराने से रोकने की बात पर तीन लोगों ने वनरक्षक के साथ मारपीट की। मारपीट में वनरक्षक घायल हुआ। जिसे बीएमसी में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वनरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फरियादी वनरक्षक देवेंद्र सिंह ठाकुर उम्र 35 साल निवासी निगम परियोजना परिक्षेत्र गढ़ी (रायसेन) ने शिकायत में बताया कि निगम परियोजना परिक्षेत्र गढ़ी थाना गैरतगंज जिला रायसेन में वनरक्षक के पद पर पदस्थ हूं। ग्राम पेखलोन के जंगल में कक्ष क्रमांक 540 में पौधे लगाने का काम चल रहा था।उसी समय ग्राम पेखलोन के दौलत लोधी, विष्णु लोधी और अर्जुन लोधी अपने मवेशियों को लेकर आ गए। वह जंगल में मवेशी चराने लगें। जिसके कारण वहां लगे पौधों का नुकसान हो रहा था। यह देख मैंने उन्हें मवेशी चराने से रोका और उन्हें बताया कि पौधों को नुकसान हो रहा है इस बात पर तीनों गाली गलौज करने लगे तीनों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए मारपीट की। विवाद को देखते हुए सहकर्मी अरविंद दांग और गोपाल धाकड़ वहां आ गए उन्होंने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में वनरक्षक को हाथ पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वनरक्षक की शिकायत पर दौलत, विष्णु और अर्जुन के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है Screenshot 20240720 145036 Dainik Bhaskar

Back to top button
error: Content is protected !!