A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

प्रेम प्रसंग के सन्देह में ..

नाबालिग को पीट पीटकर मार डाला ..

पीलीभीत – लड़की के परिजनों ने प्रेम प्रसङ्ग के सन्देह में किशोरवय शिवम को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना कसबा दियोरिया की है।।                                       प्राप्त विवरण के अनुसार कल आधी रात को  लड़की के परिजनों ने लड़की से फोन कराकर दियोरिया निवासी संदीप कुमार के पुत्र  17 वर्षीय शिवम को अपने घर बुलाया। किशोरवय शिवम षडयंत्र को समझ न सका और लड़की के घर जा पहुँचा। लड़की के परिजनों ने उसे बन्धक बनाकर इतना पीटा कि उसके घटना स्थल पर ही प्राण पखेरू उड़ गये। मृत किशोर शिवम को  112 पर काल करके पुलिस को सौंप दिया गया। बिलसंडा अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने की बात चरितार्थ कर बाद में मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया तो खून से लथपथ लाश देखकर घरवालों के होश फ़ाख्ता हो गये। 

Back to top button
error: Content is protected !!