A2Z सभी खबर सभी जिले कीपंजाब
Trending

लीलाधर शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे सांसद घुबाया सीमावर्ती क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा।पंजाब(फाजिल्का)भारत-पाकिस्तान सीमा

लीलाधर शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे सांसद घुबाया सीमावर्ती क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा। पंजाब(फाजिल्का)भारत-पाकिस्तान सीमा

प्रेस वार्ता
नागपुर प्रतिनिधि
विशेष प्रतिनिधि पंजाब(फाजिल्का)भारत-पाकिस्तान सीमा

लीलाधर शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे सांसद घुबाया
सीमावर्ती क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
फाजिल्का- फिरोजपुर लोकसभा सीट से सांसद बने शेर सिंह घुबाया फाजिल्का दौरे के दौरान पत्रकार, समाजसेवक और बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे और बॉर्डर एरिया के विकास कार्यों पर चर्चा की।
सांसद शेर सिंह घुबाया ने बताया कि उज़्बेकिस्तान से पाकिस्तान होती हुई फाजिल्का तक आने वाली एल एन जी गैस पाइपलाइन परियोजना के कई वर्षों से रुके कार्य को शुरू करवाने हेतु उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। इस परियोजना पर 6550 करोड रुपए लगेंगे, जिससे फाजिल्का क्षेत्र को आर्थिक मदद मिलेगी और व्यापार बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि गत दिवस लोकसभा में भी उन्होंने फाजिल्का क्षेत्र से नई रेल गाड़ियां चलाने की मांग की जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों को रेल सुविधा मिल सके। सांसद घुबाया ने बताया कि बॉर्डर एरिया के विकास हेतु और नई इंडस्ट्री लगाने के लिए केंद्रीय अधिकारियों से मिलेंगे जिससे इलाके की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो। उन्होंने बॉर्डर एरिया को हरा-भरा रखने हेतु रबड़ के बैगों में 50 पौधे भेंट किए। उनके साथ शिक्षाविद और समाजसेवक विक्टर छाबड़ा और अन्य कार्यकर्ता भी साथ रहे।
फोटो कैप्शन- बॉर्डर एरिया के लिए पौधे भेंट करते हुए सांसद घुबाया।

वंदे भारत लाईव्ह टीव्ही न्यूज नागपुर
विशेष प्रतिनिधी पंजाब(फाजिल्का)भारत-पाकिस्तान सीमा
सम्पादक
पोलिस मित्र महासंघ नागपूर शहर अध्यक्ष देवाशिष टोकेकर

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!