A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट एवं 64वीं सुब्रतो फुटबॉल 2025 26 का आयोजन ।।

FB IMG 1750669957749 IMG20250623102759 FB IMG 1750669973163प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट एवं 64वीं सुब्रतो फुटबॉल 2025 26 का आयोजन ।।

खलारी में लिटिल चैंप्स और सुब्रतो कप का सफल आयोजन, नन्हे सितारों ने दिखाया दम खम

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी 

खलारी । शिक्षा विभाग, खलारी द्वारा गुलजारबाग फुटबॉल मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट और 64वें सुब्रतो कप फुटबॉल 2025-26 का शानदार समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक और जावेद अंसारी ने फीता काटकर किया, जिसने युवा फुटबॉलरों में नई ऊर्जा का संचार किया। इस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। अंडर-08 से 12 वर्ग (विद्यालय टीम) राजकीय मध्य विद्यालय बमने ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय महावीर नगर द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-15 वर्ग (बालक) उत्क्रमित मध्य विद्यालय महावीर नगर ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए पहला स्थान हासिल किया, वहीं राजकीय कृत मध्य विद्यालय डकरा उपविजेता रहा। अंडर-17 वर्ग (बालिका) झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय खलारी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनता प्लस टू उच्च विद्यालय खलारी की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 वर्ग (बालक) जनता प्लस टू उच्च विद्यालय ने सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया, और राजकीय कृति उत्क्रमित उच्च विद्यालय राय को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा। सभी विजेता टीमों ने अपनी खेल भावना और कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया। इन सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खलारी प्रखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खलारी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार और खलारी अंचलाधिकारी प्रणव अंबष्ठ उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, अंचल अधिकारी प्रणव कुमार अंबष्ठ, विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, जावेद अंसारी और गोपाल सिंह के हाथों प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्साहित करते हुए खिलाड़ियों को कहा की इसी जोस रोस के साथ जिला में भी प्रदर्शन करना है । इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन शर्वरीनाथ चौरसिया द्वारा किया गया। आयोजन समिति में बीपीओ शर्वरीनाथ चौरसिया, श्याम सुंदर चौबे (अकाउंटेंट), शशोधर महतो (बीआरपी), मनोज कुमार (आरटी), और राजेश कुमार वर्मा (बीआरपी) शामिल थे, जिनके अथक प्रयासों से यह टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मृदुल कुमार,रंथु साहु,कपिल कुमार,गंगा महतो,अविनाश कुमार,श्याम चौबे,मधु कुमारी,उदय प्रताप सिंह,आदर्श कुमार बाजपेई,दीपक खलखो,जितेंद्र महतो,सुनील मिंज, यशोधर महतो,अनुज गुप्ता,राजेश वर्मा,बबीता कुमारी और मनोज कुमार महतो, इकबाल खान कार्यक्रम में उपस्थित थे lजिन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!