A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

माचा स्वामी महिला सेवा समिति के द्वारा मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

माचा स्वामी महिला सेवा समिति के द्वारा मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

IMG 20240819 WA0104

आरा। श्री सीताराम विवाह महोत्सव माचा स्वामी महिला सेवा समिति राष्टीय महिला परिषद द्वारा रक्षा बंधन के पावन पर्व पर चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में समिति के सदस्यों ने शशि भूषण जी महाराज को राखी बांधकर उन्हे धर्म के लिए हर पल आगे बढ़ने और आज की कुरीति पर अंकुश लगाने के लिए प्रभु श्री राम से विनती की।वहीं कामना की कि इन्हे वो शक्ति दे ताकि हनुमान की तरह धर्म के लिए सबसे आगे बढ़कर जो आज की प्रवेश में भौतिक वादी युवा भटककर कुरीति पर चल पडे हैं उनपर अंकुश लगाए।इनकी कृति सूरज की रौशनी की तरह चमकते रहे और हिन्दू संगठन के लिए शिव की तरह सत्य का मार्ग मिलता रहे। और हिन्दू महिलाओं को सुरक्षा मिलती रहे।मौके पर लालती सिंह, उषा पांडे, लीला सिंह, राधा शर्मा, प्रभा पाण्डे, लक्ष्मीना देवी, राधिका देवी, सुनीता देवी, पुष्पा सिन्हा, उर्मिला सिन्हा, आशा देवी, बसंती, प्रतिमा मधुकर आदि सदस्या मौजूद रही।

Back to top button
error: Content is protected !!