?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेवास
Trending

बच्चे जो सपने देखते हैं, शिक्षक उनको साकार करना सिखाते हैं:

देवास। मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति एवम पंचतत्व फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह क्षिप्रा स्कूल परिसर में मनाया। इस अवसर पर संकुल स्तर पर श्रेष्ठ सेवाएं और छात्र छात्राओं के हित में कार्य करने वाले लगभग 30 शिक्षकों का सम्मान किया गया।जिसमे क्षिप्रा संकुल के हायर सेकंडरी स्कूल और मिडिल, प्राइमरी स्कूल के शिक्षक सम्मिलित और सम्मानित हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा प्रसाद (मिसेज इंडिया वर्ल्ड, स्टेट विनर मिसेज वेस्ट बंगाल, विनर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड,) विशेष अतिथि श्रीमती उषा जोशी मेडम रहे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी जी ने कि। अतिथियों का स्वागत मां क्षिप्रा बचाओ समिति के अध्यक्ष राजेश बराना, सादिक अली, कमल जोशी और बाल कलाकार खुशी सैयद ने किया। कार्यक्रम का संचालन सलीम शेख सर ने अपने शेरो ओ शायरी के अंदाज में “मान भी मिला, सम्मान भी मिला, ज्ञान भी मिला, अभिमान भी मिला। गुरुओं के आशीर्वाद से ही जीवन का सही मुकाम मिला।” से किया। मुख्य अतिथि प्रतिभा प्रसाद ने कहा कि अपने जीवन में जो घटना होती हैं उनसे हमे सबसे ज्यादा सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि माता पिता जो सपने अपने बच्चों को दिखाते हैं उनको साकार करने की प्रेरणा शिक्षक ही देते हैं। श्रीमती उषा जोशी ने कविता के माध्यम से काव्य पाठ किया। प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी जी ने अपने बचपन और माता पिता को याद कर किस तरह शिक्षक बने बताया। उन्होंने शिक्षको को अपना कर्तव्य निभाने की बात कही बच्चो को ज्ञान देने के लिय शिक्षको को मेहनत करने की बात कही और श्रेष्ठतम शिक्षा प्रदान करने और बच्चों को चहुमुखी विकास के लिए शिक्षा, खेल और योग के सामंजस्य से शिक्षा प्रदान करने की बात कही। कृष्ण कांत शर्मा ने अपने संस्कृत और काव्य पाठ कर सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। राजश्री चिंचोलिकर मेडम द्वारा बालिका शिक्षा पर जोर दिया। जितेन्द्र पटेल ने भी अपने उद्बोधन से शिक्षकों को संबोधित किया और बधाई भी दी। इस अवसर पर अपने अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हायर सेकंडरी स्कूल क्षिप्रा शिक्षको का सम्मान किया गया। साथ ही कार्यालीन कर्मचारी का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!