A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेवास
Trending

क्षत्रिय राजपूत संगठन का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न, बडी संख्या में शामिल हुए समाजजन

देवास। राजपूत समाज को संगठित करने के उद्देश्य से क्षत्रिय राजपूत संगठन का दीपावली मिलन समारोह रविवार को बावड़िया में सम्पन्न हुआ। संगठन के विशाल सिंह पंवार ने बताया कि प्रतिवर्ष दशहरा एवं दीपावली पश्चात क्षत्रिय राजपूत संगठन का मिलन समारोह आयोजित होता है। इसी के अंतर्गत इस वर्ष भी मिलन समारोह बावड़िया में हुआ। समारोह का शुभारंभ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। मिलन समारोह में नगर सहित आसपास के राजपूत समाज जनों ने बढ-चढ़कर हिस्सा लेते हुए समाज को एकजूट व संगठित करने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर आगे भी होते रहेंगे। संचालन सौदान सिंह राजपूत ने किया एवं आभार विशाल सिंह पवार ने माना। इस अवसर पर अनोप सिंह जादौन, कल्याण सिंह पंवार, गुणपाल सिंह पंवार, ईश्वर सिंह सरपंच, पवन सिंह पंवार, मोहन सिंह तंवर, कमल सिंह मुंगावदा, सज्जन सिंह पंवार, मेहरबान सिंह सोलंकी, अजय तौमर, खुशाल सिंह पंवार, प्रकाश मामा ठाकुर, होकम सिंह परिहार, सुरेन्द्र सिंह पंवार, शिवसिंह चावड़ा, सौदान सिंह तंवर, विजेन्द्र सिंह पंवार, डॉ. तौमर साहब, राकेश रणावत, जीवन सिंह दरबार, मोहन सिंह, रूपसिंह दरबार सहित बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!