
प्रखण्ड प्रमुख बिनोद सिंह को पितृ शोक
गडहनी। प्रखण्ड प्रमुख बिनोद सिंह को पितृ शोक।मिली जानकारी के अनुसार श्री सिंह के पिता कुछ दिनो से बिमार चल रहे थे।तीन दिन पहले उन्हे आरा भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हे बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया।पटना के एक नीजि अस्पताल मे इलाज के दौरान सोमवार की देर रात्रि उन्होंने अन्तिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कह गये।इस संबंध मे प्रखण्ड प्रमुख बिनोद सिंह ने बताया कि उन्हे हार्ट और सुगर की बिमारी थी दवा चल रहा था।इसी बीच पिछले दिनो से उन्हे छाती मे दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हे भर्ती कराया गया।दवा से सुधार भी हुआ और घर वापस आ गये।पुनः तीन दिन पहले उन्हे अटैक आया और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया।उनके निधन से घर परिवार सहित पुरे प्रखंड मे मायुसी छा गई है।वहीं परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।