A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

कोका कोला फैक्ट्री में हिन्दू कर्मचारियों को कलावा काटने के लिए मजबूर किया।

अयोध्या
जिले में स्थित कोका कोला फैक्ट्री में साफ सफाई का वास्ता देकर कर्मचारियों के हाथ में बधे कलावे को ज्वादस्ती कटवाने का मामला प्रकाश में आया है।जिसकी वीडियो आज काल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।फिर हाल वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज वायरल विडियो की पुष्टि नहीं कर्ता है।जिसमे सुरक्षा गार्ड द्वारा हिन्दू कर्मचारियों के हाथ में बधे कलावे को काटते दिखाया गया है।जिसके चलते फैक्ट्री प्रबंधन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है।घटना जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में स्थित कोका कोला फैक्ट्री की है।कलावा हिन्दू धर्म में धार्मिक पहचान व आस्था का प्रतीक माना जाता है।जिसको लेकर हिन्दू कर्मचारियों में दोष व्याप्त है।इस बाबत पूछे जाने पर गार्ड ने बताया कि ऊपर से जो आदेश मिलता है ।उसका पालन करना पड़ता है।विडियो वायरल होने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन को सामने आना पड़ा।वही जनसंपर्क अधिकारी अर्जुन दास ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कलावा काटने का आदेश गुणवत्ता को देखते हुए दिया गया था।श्री दास ने मीडिया को बताया कि विडियो वायरल के पीछे कुछ लोग है। जोकि फैक्ट्री की छबि खराब जाने में लगे हैं।तो दूसरी तरफ मामले को बढ़ता देख फैक्ट्री प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा गार्ड को बर्खास्त कर दिया है।समाचार प्रेषित किए जाने तक किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

Oplus_131072
Oplus_131072
उप

Back to top button
error: Content is protected !!