A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का शिलान्यास

1728743811869 1728743818097 1728743840554सीकर. महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, शास्त्री नगर वार्ड नंबर 19 के नवीन भवन का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शिलान्यास  स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, पूर्व विधायक रतन जलधारी, नगर परिषद सीकर के सभापति जीवण खां, प्रतिपक्ष नेता अशोक चौधरी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा शास्त्री नगर नेहरू पार्क के पास कॉलोनी में महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो गया था उसका शिलान्यास किया गया, जिसमें 1 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से आठ कमरे, प्रिंसिपल कक्ष, स्टाफ रूम, जीना, बालक – बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण होगा, जिससे मध्यम वर्ग, कच्ची बस्ती के बच्चों को विद्यालय में विद्या अध्ययन का लाभ मिलेगा। भवन निर्माण के बाद छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी तो संस्था के माध्यम से अतिरिक्त खर्चों की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा जारी कर दी जाएगी।

इस अवसर पर शहर विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि मंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हमारे निवेदन पर यहां आकर विद्यालय का लोकार्पण किया और आगे भी अगर आवश्यकता पड़ी तो राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त खर्चों की स्वीकृति जारी करेंगे। कार्यक्रम में सभी शामिल हुए लोगों का शहर विधायक ने आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में आयुक्त शशिकांत शर्मा, अधिशाषी अभियंता प्रतिभा चौधरी, सहायक अभियंता नागरमल, सहायक अभियंता वाजिद अहमद, कनिष्ठ अभियंता पिंकी मीणा व काफी संख्या वार्ड एवं सम्माननीय नागरिक मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!