A2Z सभी खबर सभी जिले की

गांधी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में आयुक्त महोदय एवम पुलिस महा निरीक्षक महोदय मगध क्षेत्र मुख्य अतिथि के रूप में गांधी मैदान पहुंचे।

आज दिनांक 12.10.2024 को, गांधी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में आयुक्त महोदय एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय, मगध क्षेत्र, मुख्य अतिथि के रूप में गांधी मैदान पहुंचे। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिला पदाधिकारी महोदय, गया स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर संभाले नजर आए।

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व में, गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम अत्यंत सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। विशाल जनसमूह ने उत्साह और अनुशासन के साथ इस कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों, आयोजकों और उपस्थित सभी लोगों को शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!