A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

विधायक की उपस्थिति में 80 छात्र-छात्राओं को बांटी साइकिल

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

शासन के निर्देशानुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में शासन की महत्वपूर्ण योजना साइकिल वितरण का कार्यक्रम सोमवार को क्षेत्रीय विधायक प्रणय पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत 80 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। देखा गया कि साइकिल पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रणय पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सभी मन लगाकर पढाई करें, जिससे आप लोग ऊंचे पदों पर पहुंचकर विद्यालय, माता-पिता व गांव का खूब नाम रोशन करें। साथ ही विधायक ने विद्यालय के शिक्षकों को भी कहा कि बड़ी मेहनत के साथ अध्यापन कार्य कराएं, जिससे विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहे‌। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष अर्पित अनुरोध अवस्थी, अजय पप्पू मिश्रा, शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष मयंक कंदेले, बीईओ प्रवीण तिवारी, सीईओ चंदूलाल पनिका, प्राचार्य भारत सिंह सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!