A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

महिला ने ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, पांच पर केस

महिला ने ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, पांच पर केस

थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने ससुरालियों पर उत्पीड़नकरने का आरोप लगाया है। महिला ने दो देवरों पर हछेड़छाड़और दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया। पुलिस नेविवाहिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमादर्ज कर लिया है। कुन्दरकी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला नेपुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 2साल पहले कुन्दरकी थाना क्षेत्र के बाकीपुर निवासी अकदसहुसैन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से हीससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उत्पीड़न कर रहे हैं।आरोप है कि उसका पति उसकी जमीन हड़पना चाहता था।वहीं, दहेज के रूप में कार और 6 लाख रुपये मांगे थे। इसकेबदले में महिला ने अपना जेवर उतारकर अपने पति के कहनेपर मुरादाबाद जाकर अपने देवर शाने रब और आलम को देदिया। जब वह जेवर देकर घर लौट रही थी तब उसके देवरशाने रब ने उसको गागन पर रुकने को कहा। कुछ देर के बादअन्य लोग भी आ गए और खाना खिलाने के बहाने महिलाको एक कमरे में ले गए। आरोप है कि आलम और शाने रबने कमरे में ले जाकर महिला के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म काप्रयास किया। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी।पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति अक़दससमेत पांच लोगों आलम, शाने रब, हम्दोसना, मुंशदी आदि केखिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!